गोपालपुर| गोपालपुर प्रखण्ड प्रमुख के चुनाव के लिए नवगछिया अनुमंडलीय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति के सभी बारह सदस्यों की बैठक बुलाई गयी है।गौर हो कि बारह पंचायत समिति सदस्यों में से ग्यारह समिति सदस्यों ने निवर्तमान प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मतदान कर पिछले दिनों हटा दिया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 15 फरवरी को आदेश निर्गत हुआ था।जिसमें गोपालपुर प्रखंड प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के फल स्वरुप उक्त पद पर निर्वाचन कराए जाने का 1 मार्च को तिथि तय की गई है। जिसके आलोक में बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली के अनुसार प्रमुख का चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा आज कराया जायेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
