बिहपुर| बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 10 से 14 मार्च तक पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) में बिहार टीम में नवगछिया पुलिस जिला के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ।

चयन पिछले साल सहरसा में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। यह जानकारी राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी।

बिहपुर-जमालपुर निवासी सुबोध रजक के पुत्र आशीष कुमार,बिहपुर निवासी प्रदीप कुमार साह के छोटे पुत्र गुलशन कुमार,बिहपुर के ही अजीत कुमार व नवगछिया जीवी कॉलेज नवगछिया की छात्रा सिमरा निवासी स्व.उदय पोद्दार कि पुत्री साक्षी कुमारी का चयन हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *