नवगछिया । सिविल सर्जन भागलपुर अंजना कुमारी ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया और खगड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। अनुमंडलीय अस्पताल में साफ-सफाई, लेबर रूम, ओपीड़ी, लैब, डेंटल, आयुष्मान भारत, एक्सरे का निरीक्षण कर डीएस डॉ. बी दास, स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार को आवश्यक निर्देश दिया।
Total Downloads: 70
सीएस ने स्वस्थ्य प्रबंधक को जन्म प्रमाण पत्र समय देने का निर्देश दिया साथ ही डीएस को कहा कि आप इसको करवाइए व कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सीएस ने ओपीड़ी में टूटे हुए फर्श को ठीक कराने को कहा। उन्होंने मरीजों से भी मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
वहीं खगड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल को देखा। उन्होंने कहा कि अस्प्ताल जिसके अधीन है उनसे बात करूंगा और अगर सम्भव हुआ तो यहां पर एचडब्लूसी स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाएंगे ताकि आसपास के मरीजों को इसका लाभ मिल सके। मौके पर अनुमण्डलीय अस्प्ताल केसभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

