नवगछिया । कटिहार-बरौली रेलखंड के बीच न्यू जलपाईगुड़ी से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नवगछिया खगड़िया व बेगूसराय स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं मिलने से यहां के यात्रियों में काफी मायूसी है। ट्रेन ट्रायल के रूप में पुनः मंगलवार को सुबह चलाया जाएगा। जिसका स्टॉपेज नवगछिया नहीं दिया गया है।
Total Downloads: 354
यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से किशनगंज, कटिहार के बाद सीधे पटना पहुंचेगी। लेकिन इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर के भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि हम इस ट्रेन के ठहराव के लिए पुनः प्रधानमंत्री व रेल मंत्री से मिलकर यहां के लोगों की सुविधा के बारे में जानकारी देंगे।
इसके बाद इस ट्रेन का ठहराव जरूर होगा। क्योंकि यह ट्रेन भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण ट्रेन है। अगर ट्रेन का नवगछिया में ठहराव हो जाता है तो नवगछिया, भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के लोगों को काफी सुविधाजनक होगी।

