नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित कड़हरू चौक के पास बुधवार की रात में निजी फाइनेंस बैंककर्मी से हथियारबंद अपराधियों ने 1.98 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में घटना की जानकारी दी।

खरीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ लुटेरे की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस लुटेरे की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहयोग ले रही है। वहीं, पीड़ित बैंक कर्मी मैनेजर साजन कुमार ने बुधवार की देर रात थाने में आवेदन दिया है।

इसमें कहा है कि मैं बुधवार को बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा, बभनगामा समेत अन्य गांवों से साप्ताहिक किश्त वसूली कर बाइक से लौट रहा था। इस दौरान कड़हरू चौक के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मुझे रोक कर सीने पर कट्टा सटाकर बाइक की चाबी लेकर डिक्की में रखे 1.98 लाख रुपये लेकर भाग गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर, गुरुवार को नवगछिया एसपी पूरण झा ने भी थाना पहुंचकर पीड़ित बैंक कर्मी से घटना के बारे में पूछताछ की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *