बिहपुर : प्रखंड की धरमपुररत्ती पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाइप फोर जयरामपुर में छात्राओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्कूल वार्डेन सह शिक्षिका ने एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए आवेदन में शिक्षिका ने कहा है कि 11 मार्च की शाम करीब सात बजे एक उचक्का स्कूल की दीवार फांद कर अंदर आ गया। उस समय छात्राएं हॉस्टल में पढ़ाई कर रही थीं। दीवार फांदने की आवाज पर जब छात्राएं और मैं बाहर आई तो उचक्के ने छात्राओं के साथ मारपीट की।

स्कूल के कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन. वह धक्का-मुक्की कर भाग गया। फिर 12 मार्च को वह दीवार फांदकर स्कूल के अंदर पहुंचा और छात्राओं के साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया। दारोगा मुकेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *