गोपालपुर । गोपालपुर प्रखंड प्रमुख सह जदयू महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव सैदपुर गांव निवासी रागिनी देवी ने अपने परिवार व जानमाल की सुरक्षा के लिए एसपी कार्यालय नवगछिया में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Total Downloads: 165
लिखा है कि कुछ दिन पहले प्रखंड प्रमुख पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हूं। प्रखंड प्रमुख बनने के बाद असामाजिक तत्व हमारे पीछे लगे हुए हैं। इससे हमारे परिवार व जान-माल को खतरा हो सकता है।
जब अपने पैतृक आवास सैदपुर गांव से निजी गाड़ी से भागलपुर जाते हैं। रास्ते में भी कई जगह पर असामाजिक तत्व नजर लगाये रहते हैं। प्रखंड प्रमुख बनने के बाद ऐसी गतिविधि से पूरा परिवार भय के साये में जी रहे हैं। सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

