गोपालपुर : थाना में हुई शांति समिति की बैठक गोपालपुर होली और रामनवमी को लेकर गोपालपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए जगह चिन्हित कर होलिका दहन को निर्देश दिया। चुनाव और त्योहार को लेकर 400 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई। सात लोगों पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है।
आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली खरीक
होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार खरीक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार व संचालन सीओ अनिल भूषण ने की। मौके पर अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा समेत कई लोग थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
