बिहपुर| बुधवार को थाना में होली, रामनवमी व 26 अप्रैल को भागलपुर लोस में होने वाले मतदान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सीओ लवकुश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का संचालन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने किया।बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान भी बैठक में शामिल थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
बताया गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगा। 17 अप्रैल को होने वाले रामनवमी पर क्षेत्र में वृहद आयोजन व निकलने वाले शोभायात्रा के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में महंत नवलकिशोर दास, ईरफान आलम, मुखिया मनोज लाल, प्रवीण उर्फ फोर्ड, रघुनाथ दास, जीवन चौधरी, सरपंच राजकिशोर आदि थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
