बिहपुर| बुधवार को सही पोषण-देश रोशन के जागरूकता संकल्प के साथ बिहपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा ट्रायसम भवन में नौ से 23 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा/प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसके अंतर्गत मोटा अनाज सह पोषक अनाज के साथ साथ बच्चों, धात्री व महिलाओं की सेहत के लिए उपयुक्त पोषण प्रदर्शनी भी लगायी गयी। उद्घाटन सीडीपीओ मीना कुमारी ने किया।
Total Downloads: 70
सीडीपीओ ने मौजूद सेविकाओं से प्रदर्शनी में फल व अनाज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे पूछा। इसके बाद सीडीपीओ ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के बारे में सेविकाओं को भी बताया। मौके पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, पिंकी कुमारी व प्रखंड समन्वयक मृत्युंजय कुमार समेत कई सेविकाएं मौजूद थी।
