बिहपुर| थाना बिहपुर में बुधवार को रेलवे सेफ्टी सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें ईसी/ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डीआरएम विवेक भूषण सूर्य शामिल हुए। इसमें हाजीपुर जोनल व सोनपुर डिवीजन के कई अधिकारी समेत बिहपुर एईडीएन थाना बिहपुर रोहित राज व आईओडब्लू थाना बिहपुर राजकिशोर आदि भी शामिल थे।
Total Downloads: 354
इसमें रेल सुरक्षा व संरक्षा से जुड़े विभिन्न विंदुओं के बारे में जानकारी व निर्देशों के बारे में रेल अधिकारियों व कर्मियों को बताया गया। डीआरएम ने कहा कि यह सेफ्टी सेमिनार डिवीजन के अन्य स्टेशन पर भी आयोजित होगा। सेमिनार से पूर्व डीआरएम ने बिहपुर रेलक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर पानी, टूटे शेड, स्टेशन पर पुराने फुट ओवरब्रिज की हालत, नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य, स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग व वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया के खुला प्रतिक्षालय, शौचालय की हालत समेत अन्य जगहों का गहन निरीक्षण किया। कहा कि यहां स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग व वेटिंग रूम की सूरत बदलेगी। इसके लिए इंजीनियर को निर्देश दिए गए हैं। समाजसेवी ईरफान आलम ने भी डीआरएम को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इसमें यहां रेल रैक प्वाइंट बनाने, पांच जोड़ी नार्थ ईस्ट, सीमांचल, गरीब नवाज, अमरनाथ व चंपारण हमसफर एक्स. ट्रेनों का ठहराव करने, शौचालय की व्यवस्था कराने व झंडापुर ईमली चौक व जमालपुर पश्चिमी केबिन के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की। बिहपुर रेलक्षेत्र के दुकानदारों ने भी डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बंद पड़े बिहपुर-महादेवपुर घाट तक रेल परिचालन को पुन: चालू कराने की मांग की

