नवगछिया : खरीक चोरी कर बिजली का उपयोग करने वालों और समय पर बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली कंपनी द्वारा अभियान चलाकर लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
यह जानकारी देते बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने बताया कि चोरी कर बिजली का उपयोग करने वालों के साथ-साथ बकायेदारों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अपील है कि शीघ्र बकाया बिल जमा कर दें और कानूनी कार्रवाई से बचें।
उन्होंने बताया कि मार्च क्लोजिंग के कारण शुक्रवार को बिहार दिवस के अवसर पर भी कलेक्शन काउंटर खुला रहेगा। इच्छुक उपभोक्ता कार्यालय आकर बिल जमा कर सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
