नवगछिया । होली त्योहार को लेकर शनिवार को नवगछिया एसपी पूरण झा के नेतृत्व में बिहपुर सर्किल के खरीक, नदी, झंडापुर, बिहपुर एवं भवानीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एसपी ने जगह-जगह रूक कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। वहीं एसपी ने मिरजाफरी में दोनों समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक की। गांव जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदायों के गणमान्य शामिल हुए।
Total Downloads: 70
इस मौके पर एसपी ने दोनों समुदायों के लोगों से अपील की कि हर हाल में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। थोड़ी सी गड़बड़ी होने पर बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
मिरजाफरी पर मेरी नजर है। इस मौके पर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर अलोक कुमार, खरीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सीओ अनिल भूषण, अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, शकील अहमद खां, मुखिया गणेश मंडल, सरपंच विष्णुदेव मंडल, पूर्व मुखिया आबिद अंसारी, पूर्व सरपंच सनाउल्ला अंसारी, नियामत अंसारी आदि मौजूद थे।

