नवगछिया। होली के अवसर पर 23 और 25 मार्च को चंडीगढ़ से कटिहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से 23 मार्च को 04537 कटिहार-चंडीगढ़ होली स्पेशल चलेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
जबकि कटिहार से 25 मार्च को चलेगी। ट्रेन में द्वितीय श्रेणी सह तृतीय श्रेणी एसी – 01, तृतीय श्रेणी एसी – 01, शयनयान – 05 और जनरल कोच – 10 तथा दिव्यांगों के लिए 01 कोच होगी।
ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी गई है। मार्ग में यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और नवगछिया स्टेशन पर रुकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
