नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरे। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।
Total Downloads: 70
अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के भित्ती निवासी चिज्जू यादव के 28 वर्षीय पुत्र दिलखुश यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दिलखुश अपने संबंधी के यहां होली के मौके पर नवगछिया आया था।
गांव के ही एक दोस्त के साथ नवगछिया घूमने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नवगछिया जीरोमाइल के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के दोस्त ने बताया कि दिलखुश के साथ घूमने के लिए जा रहे थे, तभी दुर्घटना हो गयी। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

