नवगछिया । सोमवार की देर रात होली खेलने के दौरान थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से श्रवण मंडल, राजू कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अंकित कुमार व दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार, अनकू कुमार, नरेश मंडल, विक्रम कुमार, नीतीश कुमार एवं दुखो कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।
Total Downloads: 70
मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुखिया गणेश मंडल, सरपंच विष्णुदेव मंडल समेत 50 से अधिक नामजद और कई अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्षों ने घटना के दौरान एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से विक्रम कुमार उर्फ सुमन व जगन्नाथ कुमार और दूसरे पक्ष से लक्ष्मण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

