बिहपुर । शुक्रवार की रात बिहपुर प्रखंड के बभनगामा लीची बगान में मधुमक्खी पालकों से अपराधियों के छिनतई मामले की जांच रविवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने की। उन्होंने मधुमक्खी पालकों से मामले की जानकारी ली।

पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी हमलोगों की मोबाइल लेने के बाद 30 रुपये प्रति बक्सा रंगदारी की मांग की। पीड़ितों ने कहा कि रंगदारी नहीं मिलने पर हम फिर यहां आएगें। पीड़ितों ने बताया कि शनिवार को जब पुलिस लीची बगान में आई तो इसके बाद शाम को किसी ने छिने गए मोबाइल को बगान में लगे चापाकल के पास रख दिया था। पानी लाने गए तो मोबाइल को देखा। पीड़ितों ने पुलिस को मोबाइल दिखाया।

इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि मधुमक्खी पालक हो या लीची व्यापारी किसी को डरने की जरुरत नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस अविलंब पहुंचेगी। वहीं इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। जिसके विरुद्ध भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *