बिहपुर : घर के चूल्हे की गर्म राख से निकली चिंगारी ने धरमपुररत्ती के वार्ड-11 व 12 में आग ने भीषण तबाही मचाई। इस अग्निकांड में 16 से अधिक घर जलकर राख हो गए। हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। इसमें दो गाय व दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई।

जबकि दो बछड़े समेत दर्जनों बकरियों की हालत गंभीर है। वहीं, आग बुझाने के दौरान कई ग्रामीण भी जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय टोले के अधिकांश लोग खेतों में काम करने के लिए निकल चुके थे।

अग्नि पीड़ितों का कहना है कि अब उनको रहने का कोई ठौर नहीं है। हालत यह है कि खाने तक के लाले पड़ गए हैं। मुखिया पिंकी देवी ने अगलगी की जानकारी अंचल कार्यालय व थाने को दी। इस अगलगी में लगभग दस लाख के घरेलू सामान राख होने का अनुमान है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *