नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र एनएच-31 टोल प्लाजा के समीप बुधवार को बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में युवक सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।

उसी वक्त बगल से गुजर रहे नवगछिया एसपी पूरन कुमार झा की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और उतरकर देखा तो वह युवक बेहोशी था। उन्होंने उसे अपने गाड़ी से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां घायल का इलाज किया गया।

घायल की स्थिति गंभीर देख उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान पूर्णिया जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा निवासी मिथिलेश कुमार पिता शंकर मंडल के रूप में की गई। उसने बताया कि वह होटल व दुकान में मिठाई आदि सामान पहुंचाने का काम करता है।

बुधवार को बिहपुर चौक पर सामान डिलीवरी देने के बाद वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि जिस समय नवगछिया एसपी उसे लेकर पहुंचे थे। उसकी हालत बहुत नाजुक थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *