बिहपुर । रविवार की सुबह नौ बजे बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा-रामनगर वार्ड नंबर आठ में अगलगी में लगभग 10 से अधिक घर जलकर राख हो गये। इसमें पांच बकरियां झुलस गयीं दो की मौत हो गयी जबकि अन्य मरणासन्न हैं।
Total Downloads: 179
मुखिया नीनारानी ने अगलगी की जानकारी अंचल कार्यालय और थाना को दी। बताया जा रहा है कि घर के अंदर चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से घटना घटी। मौके पर पहुंची दमकल से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग से कच्चे मकान सहित घर में रखा सामान राख हो गया।
बिहपुर अंचल से राजस्व कर्मचारी, सरकारी पशु चिकित्सक और थाने से पुलिस पदाधिकारी भी दलबल के साथ पहुंचे थे। अगलगी में पप्पू कुंवर, बिन्नो कुंवर, अमरेश कुंवर, विपिन कुंवर और शंभु कुंवर के घर समेत घर में रखा अनाज, कपड़ा, चौकी, नकदी समेत सभी सामान राख हो गया। जबकि सर्वेश कुंवर, घुटु कुंवर, संटु कुंवर, छोटू कुंवर, रूपेश कुंवर, विजय राय, विदेंश्वरी कुंवर, विलाश राय व नृपेश कुंवर का भी घर और बासा पूरी तरह से जल गया है

