नवगछिया : पुलिस जिला  के मकंदपुर चौक के पास हुए प्लॉटर सह प्रखंड प्रमुख के पुत्र मिथुन यादव हत्या मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अजीत यादव को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। प्लॉटर मिथुन यादव की हत्या के बाद परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने आदर्श थाना में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

पुलिस ने टीम का गठन कर अपराधियों की छापामारी के लिए तत्काल एक एसआईटी टीम का गठन किया था। हालांकि हत्याकांड से जुड़े नामजद अभियुक्त राहुल यादव को असम से गिरफ्तार कर लाया गया था और जेल भेज दी गई थी।

इसी क्रम में गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर हत्याकांड के नामजद अभियुक्त अजीत यादव को पुलिस ने बंगाल के पानागढ़ से गिरफ्तार किया है। अजीत वहां छुपकर रह रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र निवासी नरेश यादव के पुत्र अजीत यादव के रूप में की गई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *