नवगछिया : नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख सड़कों पर दुकानों का सामान, वाहन और ठेला रहने के कारण जाम लग रहा है। इनकी हालत संकरी गलियों से भी बदतर हैं। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम के समय वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाती है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस और नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी से महराजी चौक, हड़ियापट्टी, स्टेशन रोड किनारे दुकानें सजती हैं और इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हड़ियापट्टी और मोरपट्टी की स्थिति ऐसी है कि अगर उन जगहों पर आग लग जाए तो दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी।

दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क को अतिक्रमण कर लिया है। अब उन जगहों पर पैदल चल पाना भी मुश्किल है। अगर बड़ी गाड़ी उन रास्तों में घुस जाए तो एक छोर से दूसरे छोर निकालने में घंटों लग जाता है। कई बार नगर परिषद प्रशासन और एसडीओ के स्तर से इन जगहों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, लेकिन फिर से वहां कब्जा कर लिया गया है।

कॉम्प्लेक्सों के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं सड़क पर ही वाहन खड़ा करते हैं ग्राहक शहर के प्रमुख मार्ग पर जहां दुकानदारों और ठेला वालों ने कब्जा कर रखा है। इसके बाद जो जगह बचती है, वहां बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं, क्योंकि वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। बाजार में कुछ लोगों द्वारा बनवाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट तो बना दिए हैं, लेकिन उसमें पार्किंग की जगह दुकान व गोदाम खोले गए हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण लोग वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। इससे भी जाम लगता है।

सभी ठेले वालों को नगर क्षेत्र में घूम घूम-कर सामान बेचना है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। हड़ियापट्टी और मोरपट्टी में जिन दुकानदारों ने सड़क का अतिक्रमण किया है उन पर भी कार्रवाई होगी। माइकिंग कर पहले उन्हें सचेत कर दिया जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो जुर्माना लगाया जाएगा। – मुकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नप नवगछिया

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet