नवगछिया| स्टेशन रोड निवासी 70 वर्ष राजेन्द्र प्रसाद भगत अपने घर से सुबह 4 बजे टहलने के लिए निकले। इसी दौरान दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पास उनको पीछे से एक युवक ने धक्का देकर गिरा दिया। फिर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 177
गिरने से वृद्ध राजेन्द्र प्रसाद भगत चोटिल हो गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। उन्होंने नवगछिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
