बिहपुर | नारायणपुर-बिहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देररात गुप्त सूचना के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर परिसर में हंगामा करते एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बिहपुर निवासी मो सुभान पिता मो इसाक खां हैं। मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

नवगछिया  : परबत्ता थाना क्षेत्र के जपतेली निवासी महेश्वर राय के पुत्र जितेंद्र राय को परबत्ता पुलिस ने स्पेशल कोर्ट ऑफ पॉक्सो एक्ट एडीजे सात भागलपुर के द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया। बताया गया कि अभियुक्त परबत्ता महिला थाना कांड संख्या 27/22 में पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *