नारायणपुर। नवोदय विद्यालय नगरपारा के स्थापना दिवस पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक-अभिभावक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। बच्चों के स्वागतगान एवं पीटीसी अध्यक्ष, प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रभारी प्राचार्य भवेश चंद्र झा ने भागलपुर के सभी क्षेत्रों से आए हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की बेहतरी के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अभिभावकों से कहा सभी शिक्षकों से मिलकर विद्यालय की कमी या अच्छाई पर अपना सुझाव अवश्य दें। करीब 96 अभिभावकों ने बैठक में भाग लिया।

अभिभावकों के दिए गए विभिन्न सुझावों पर प्रभारी प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि पूर्ण रूप से अमल किया जाएगा। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। सरिता वर्मा, अभिमन्यू कुमार, डी के सिंह, हजारी प्रसाद यादव, संजीव झा, सोनिया रानी,ज्योति चौधरी, पशुपतिनाथ पांडेय, रागिनी सिंह,झेलम सील,उमेश कुमार,काजल एवं छात्र छात्राओं आदि के सराहनीय सहयोग से ही पूरा कार्यक्रम सफल हो सका।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *