नवगछिया : रामनवमी के अवसर पर नवगछिया श्री गोपाल गोशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोशाला से निकलकर शोभायात्रा महाराज जी चौक, स्टेशन रोड होते हुए पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची। बालाजी धाम पहुंचने के बाद भक्तों ने वहां प्रसाद ग्रहण किया। इस शोभायात्रा में भक्त एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम… का जयकारा लगा रहे थे।
Total Downloads: 177
शोभा यात्रा में लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन, मारवाड़ी युवा मंच, बाबा गणिनाथ सेवा समिति, मारवाड़ी जागृति नवगछिया, कसोधन वैश्य विकाश समिति, श्री श्याम भक्त मंडल, जगतपतिनाथ महादेव, सावरियां सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति, चैती दुर्गा पूजा समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। भक्तों को जल, शर्बत, फ्रूटी, फल एवं अन्य शीतल पेय पदार्थों से सेवा दी गई।
शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल के सदस्य समेत शिवरात्रि कमेटी के सदस्य शामिल थे। वहीं नया टोला में भी बजरंग दल द्वारा रामनवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया।

