नारायणपुर| रामनवमी पर गुरुवार को रुद्र सेना संगठन के सौजन्य में कन्या प्लस टू हाई स्कूल सोनवर्षा के मैदान से विराट शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जय श्रीराम के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय में गया। शोभायात्रा में सैकड़ों युवा बाइक, घोड़े व ऑटो आदि से शामिल हुए। सबके सिर पर पगड़ी व राम नाम लिखा हुआ ध्वज था।

शोभायात्रा को लोगों ने घर की छतों से देखते हुए मोबाइल पर वीडियो बनाते भी नजर आए। शोभायात्रा सोनबर्षा से निकलकर बिहपुर बाजार होते हुए मिल्की, दूमुही चौक सोनबर्षा, बभनगामा होते हुए पूण: सोनबर्षा बड़ी भगवती स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुई।

इसमें रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी, अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, विभूति चौधरी, विक्की मिश्रा, रिकी झा, विश्वजीत कुमार, चंद्रकांत चौधरी, लल्ला बाबा, डिंपल कुमार, ज्ञानदेव कुमार समेत हजारों युवा शामिल थे। शोभायात्रा में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सहित चौकीदार व सशस्त्र बल सक्रिय रहे। शोभायात्रा में सभी की जुबान पर एक ही नाम जय श्रीराम था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *