खरीक : रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को तुलसीपुर पंचायत के सरपंच गोविंद कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच बजरंग दल ने तुलसीपुर गांव में भव्य बाइक जुलुस निकाला, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए 14 नंबर के रास्ते तेतरी दुर्गा मंदिर होते हुए नवगछिया पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा।

जुलूस में शामिल युवाओं के तन पर भगवा कपड़े और गले में पहने जय श्रीराम लिखा गमछा ने जुलुस की शोभा और बढ़ा दी। जुलुस में शामिल सभी युवाओं में खुद की सेल्फी लेने की होड़ दिखी। जुलुस में शामिल सभी लोग काफी उत्साह और जोश के साथ रामनवमी का जश्न मनाया। गली-गली से जय श्रीराम के जयकारे की आवाज आती रही।

सुबह होते ही पूरा रामनवमी के जश्न में डूब गया। वहीं, विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नवगछिया हेड क्वार्टर डीएसपी मनोज कुमार, खरीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, नदी थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, जेएसआई रामवचन प्रसाद, अमित कुमार आदि बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद दिखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *