नवगछिया: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में भागलपुर में भी वोटिंग होनी है. चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नवगछिया पहुंचे. रंगरा प्रखंड के तिनटंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. लालू-राबड़ी सरकार के कार्यकाल की भी उन्होंने याद दिलाई जबकि भागलपुर दंगे का भी जिक्र किया. दंगे के आरोपितों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में जनता को उन्होंने बताया.
Total Downloads: 177
अपनी सरकार के कामों को गिनाया..
नीतीश कुमार ने कहा कि सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र मेंह मने कार्य किया. छात्राओं को पोशाक तथा स्कूल जानेके लिए साइकिल दिया गया. उसके बाद सड़कों कानि र्माण किया. बताया कि महिलाओं को स्नातक पासक करने पर सरकार की ओर से 50 हजार रुपए दिए जाते हैं. पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया. शिक्षक व पुलिस कीनौ नौकरी में भी आरक्षण दिया गया. स्वंय सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए विश्व बैंक से कर्ज लिया. इसको विस्तार करके इसका नाम जीविका किया गया. सीएम ने कहा कि अब शहरी क्षेत्र में भी इसे लागू किया जायेगा. इससे महिलाओं का जीवन स्तर काफी ऊपर हुआ है.


जदयू प्रत्याशी के लिए वोट की अपील
नीतीश कुमार ने कहा कि दस लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी. पांच लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है. जदयू के अजय मंडल को वोट देने की अपील सीएम ने की. उन्होंने कहा कि जदयू के अजय मंडल को वोट देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं. नरेंद्र मोदी चार सौ सीट से अधिक सीट जीतकर प्रधानमंत्री बनेंगे.
जनसभा में शामिल हुए ये नेता..
इस मौके पर उदय कांत मिश्रा, पूर्व मंत्री राज्यसभा सदस्य संजय झा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल, बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, तिरुपति विधानसभा के विधायक ललन पासवान, पूर्व सांसद शैलेश कुमार बोल मंडल, राज्यसभा सदस्य कहां- कहां परवीन, पूर्व सांसद अनिल यादव, लोजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, विपिन बिहारी सिंह, भोला मंडल साकेत बिहारी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने किया.
