नारायणपुर : विद्यालय स्तर पर शुक्रवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में प्राचार्य रोशन लाल के द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रेरणा उत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

विकसित भारत एवं समाज एवं देश के लिए मेरा योगदान जैसे विषयों पर स्पीच, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर अव्वल एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया गया।

प्राचार्य ने कहा प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन तीन स्तर पर होना है। पहले स्तर में जिले के सभी विद्यालय से कक्षा नौ से बारह तक के सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक बालक और एक बालिका का चयन किया जाएगा। पहले स्तर पर सभी विद्यालय में फिर दूसरे जिला स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया जाना है।

तीसरे स्तर पर प्रेरणा के अंतर्गत नौवीं से बारहवीं कक्षा के जिला स्तर पर चयनित 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का व्यक्तिगत साक्षात्कार कर जिला स्तर पर चयनित एक छात्र एवं एक छात्रा को वडनगर, गुजरात प्रायोगिक ज्ञान और प्रेरणादायक शिक्षण हेतु भेजा जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान बी सी झा, अमूल्य वर्मा, अजीत कुमार, देवेंद्र सिंह, अभिमन्नु कुमार, सरिता वर्मा, राजवीर सिंह राणा की उपस्थिति रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *