भागलपुर| सैंडिस कंपाउंड में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा होगी। इसमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी भी शामिल होंगे। राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में सभा करेंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 177
शुक्रवार को अजीत शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोपहर एक बजे तक सिर्फ राहुल के आने की सूचना थी। लेकिन दोपहर बाद सूचना मिली कि सभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी भी शामिल होंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
