नवगछिया : नवगछिया के कदवा में आंगनबाड़ी केंद्र कोड 85 की सेविका रीना कुमारी बूथ संख्या 8 पर सीडीपीओ चंचला कुमारी की अध्यक्षता में मतदाता को जागरूक करने के लिए मतदान से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें लगभग 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई जिसमें सभी ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुईं और पुरस्कार के रूप में गिफ्ट भी दिए गया।

इसमें प्रथम पुरस्कार रानी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार रेणु देवी और तृतीय पुरस्कार अरुणा देवी को दिया गया। इस कार्यक्रम में कदवा और ढोलबज्जा पंचायत की सभी सेविका उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने मतदान से संबंधित जानकारी प्राप्त की और सभी ने कहा की 100 % मतदान होगा।

सीडीपीओ ने कहा की इस मौके पर रंगोली बनाकर भी जागरूक किया गया। मौके पर रीना कुमारी, ममता कुमारी, हेमलता कुमारी, सावित्री देवी, मीना कुमारी, मुन्नी कुमारी, रिंकी कुमारी, बबिता कुमारी, रंजीता कुमारी, रेखा देवी, रेणु देवी मौजूद थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *