बिहपुर। रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत बिहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नेतृत्व सीडीपीओ मीना कुमारी ने किया। रैली सीडीपीओ कार्यालय से प्रखंड, अंचल समेत मनरेगा कार्यालय, बीआरसी होते बिहपुर बाजार व गांव के टोले-मुहल्ले का भ्रमण किया।

इस दौरान लोगों से 26 अप्रैल को जलपान से पहले मतदान करने की अपील की गयी। सीडीपीओ समेत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं व प्रखंड समन्वयक मृत्युंजय कुमार व मिथिलेश कुमार आदि ने भी लोगों को प्रेरित किया।

सीडीपीओ मीना कुमारी ने बताया कि इस दौरान रंगोली व मेंहदी कार्यक्रम के जरिए भी महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल देते हुए सामूहिक शपथ लिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *