बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा दक्षिण पंचायत नया टोला बीरबन्ना वार्ड आठ निवासी मो. तस्लीम अली के पंद्रह वर्षीय पुत्र शहनवाज का बीरबन्ना गंगा घाट में सोमवार को दोपहर बारह बजे डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहनवाज घर से गंगा स्नान के लिए निकला था।

गंगा स्नान के दौरान वह खेल-खेल में अथाह पानी में चला गया। शहनवाज के डूबने का अंदेशा काफी देर बाद लगा। तब तक शहनवाज पानी में डूब चुका था। डूबने की सूचना परिवार एवं पुलिस को दी गई। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ तैराक ने हिम्मत दिखाते हुए पानी में शहनवाज की खोज प्रारंभ कर दी।

लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद शहनवाज के शव को गंगा से बाहर लाया जा सका। शव को देखते ही एक ओर जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पूरे गांव में मातम छा गया। शहनवाज के पिता भागलपुर में मजदूरी का कार्य करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *