नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमदास टोला के बाजो मंडल के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां के बयान पर रंगरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

रंगरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी बाजो मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। नाबालिग लड़की का 164 का बयान पॉक्सो न्यायालय में कराया गया।

साथ ही बाजो मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घर में अकेली नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पर गंभीर आरोप है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *