नवगछिया ; गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत में वार्ड संख्या 12 में नल जल योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंचने के कारण महादलित टोला के लोग हलकान हैं।
ग्रामीण सह जदयू नेता केशव शर्मा ने बताया कि इतनी गर्मी में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश हो या बाढ़ यहां पर पानी की हर समय समस्या बनी हुई रहती है। ग्रामीण फूलन देवी, शांति देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, सत्यम शर्मा, उग्र मोहन शर्मा बताते हैं कि जांच टीम भी आई जांच कर सिर्फ खानापूर्ति कर चली गई।
मालूम हो कि यह कार्य मुखिया के द्वारा वर्ष 2017-18 में लगभग 6 लाख की लागत से किया गया था। इस कार्य में हर घर नल योजना के तहत रोटी लगाने के साथ-साथ सीधा पानी सप्लाई के लिए टंकी भी बनाना था लेकिन आज तक पानी के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं विभाग की अभियंता मधु कुमारी बताती हैं कि इस वार्ड में पानी की समस्या को लेकर के हम लोगों ने प्रपोजल बनाया है जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा।


