भागलपुर : नजदीकी स्कूलों में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को अब अपने प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) में ही आवेदन जमा करने की व्यवस्था जिला शिक्षा विभाग ने की है। इस व्यवस्था के तहत अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उन आवेदनों की अपने स्तर से जांच कर जिला शिक्षा कार्यालय भेजेंगे।

इसके बाद ही बच्चों को नामांकन की अनुमति मिलेगी। मंगलवार को भी नजदीकी स्कूलों में नामांकन को लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्र जिला शिक्षा विभाग पहुंचे थे। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। इसके बाद यह निर्णय जिला शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है।

अबतक 1000 आवेदनों का हो चुका निष्पादन

दरअसल, अलग-अलग प्रखंडों से नजदीकी स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन लेकर पहुंचे छात्रों का आवेदन स्वीकृत नहीं किया। बीईओ के पास आवेदन जमा करने का निर्देश देकर बच्चों को लौटा दिया गया। पहले तो इसका बच्चों ने विरोध किया, लेकिन बाद में छात्र-छात्राएं और अभिभावक आवेदन जमा करने के लिए बीआरसी लौट गए। इस बाबत नोडल सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) नितेश कुमार ने बताया कि अबतक 1000 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है।

ये आवेदन पिछले कई दिनों से जमा थे। सोमवार तक 828 आवेदनों का निष्पादन हुआ था, जबकि मंगलवार को भी 200 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया है। डीपीओ ने बताया कि विभाग भी चाहता है कि बच्चे अपने नजदीक के स्कूल में नामांकन लेकर जल्द पढ़ाई शुरू कर सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *