नवगछिया । रंगरा थाना के साधोपुर में कोसी नदी में तैर रहे तरबूज को निकालने के दौरान 10 वर्षीय रूबी कुमारी पिता पप्पू मंडल की नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि लड़की के दो भाई सहित दो पड़ोसी लड़के को डूबने से बचा लिया गया। घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि रूबी अपने पिता पप्पू मंडल को खाना देने के लिए कोसी पार दियारा गयी थी।

Whatsapp group Join

वह पापा को खाना देकर जब लौट रही थी तो नाव से उतरने के बाद नदी किनारे पानी में तैर रहे तरबूज को देखकर वह अपने दो भाई सत्यम, शिवम सहित अन्य दो लड़कों के साथ पानी से तरबूज निकालने लगी। इस दौरान वह गहरे पानी में चली गयी। रूबी के साथ गए अन्य लड़के भी डूबने लगे जिसे लोगों ने बचाया। जबकि रूबी गहरे पानी में डूब गई।

रात भर गोताखोरों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका शव नहीं मिला। मंगलवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया। रंगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। रूबी के पिता कोसी नदी पार खेत में मकई तैयारी करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि बेटी हमको खाना पहुंचाने आयी थी। वह गांव के ही विद्यालय में पांचवीं में पढ़ती थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *