बिहपुर : बुधवार की दोपहर एन‌एच-31 पर पसराहा नारायणपुर के बीच एक बस ने बाइक में धक्का मार दिया। इसमें बच्चा समेत तीन लोग घायल गये है।

 घटना में खगड़िया जिला के परमानपुर निवासी मुशहरू शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी सुगा देवी, खगड़िया के रामटोला पोठिया निवासी 32 वर्षीय अन्नू शर्मा, उनकी पत्नी 28 वर्षीय आभा देवी व उनका चार वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार घायल हो गया।

सुगा देवी ने बताया कि बस ने पीछे से धक्का मार दिया। सभी लोग नवगछिया परबत्ता में छेका समारोह में जा रहे थे। घायलों को निजी वाहन से मधुरापुर स्थित निजी क्लीनिक लाया गया, यहां से मायागंज भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *