नवगछिया । इस्माईलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर लक्ष्मीपुर धार के पास बिहार सरकार की जमीन की मिट्टी की अवैध कटाई की शिकायत की।

कहा कि जेसीबी से मिट्टी काटकर पुल के एप्रोच रोड में दिया जा रहा है। सड़क निर्माण में ग्रामीण कार्य विभाग यह कार्य किया जा रहा है। मिट्टी कटिंग से धार में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं।

बरसात व बाढ़ के समय इससे अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी व नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को भी दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *