नवगछिया में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नासी टोला मदरौनी में मिड-डे-मिल का खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में रसोइया सहित तीन लोग झुलसे हैं। घटना प्राथमिक मध्य विद्यालय मदरौनी रंगरा की है। घायलों में हेमास्टर इंद्रजीत, असिस्टेंट मास्टर विपिन कुमार और स्कूल की रोसोइया सविता देवी शामिल हैं। शिक्षकों ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा कि रसोइया सिलेंडर में रेगूलेटर लगा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से ब्लास्ट हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ। सैकड़ों बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।

झुलसे लोगों का चल रहा इलाज।
झुलसे लोगों का चल रहा इलाज।

स्कूल की दीवारों में दरार आई

स्कूल में करीब सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। दूसरी तरफ रसोईया मिड-डे-मील का खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लग रही थी। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि स्कूल के दीवारों में दरार आ गई। करीब आधे किलोमीटर तक ब्लास्ट की गूंज आवाज सुनाई दी। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंचे। स्कूल के सहयोगी शिक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। प्रधानाचार्य इंद्रजीत कुमार की स्थिति गंभीर है। उनके मुंह में गंभीर चोट लगी है। डॉ. बीके जायसवाल ने बताया कि तीनों घायल 8 से 15% तक झुलसे हैं। प्रधानाचार्य की स्थिति गंभीर है।

गैस लीक हो जाने के कारण हादसा
पड़ोस के स्कूल के शिक्षक मुकेश ने बताया कि हम लोगों को घटना की जानकारी मिली तो हम लोग स्कूल पहुंचे। जहां पर प्रधानाचार्य समेत तीन लोग झुलसे थे। जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर आए हैं। खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ है। रेगुलेटर लगाने के दौरान गैस लीक हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *