नवगछिया । रंगरा थाना के मुरली में ससुराल आये दामाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। आमापुर पीरपैंती निवासी जख्मी राहुल कुमार को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
उसके परिजन भी अस्पताल आए थे। घायल ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी मुरली में छोटी कुमारी से हुई थी। वह मुंबई में टेक्नीशियन का काम करता है।
उसकी पत्नी 10 दिन पूर्व घर से भागकर मायके आ गई थी। पत्नी को ले जाने के लिए मुरली आया था। वहीं पर पत्नी की शिकायत पर उसके भाई किशोरी सिंह एवं बबलू कुमार ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
