नवगछिया । नवगछिया के पकड़ा गांव में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। सात दिवसीय लागरी टीपो खेल का राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 291
इस खेल में बिहार के बिट्टू लगोरी एसोसिएशन आफ बिहार की ओर से 52 लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षित कर रहा है। खेल के राज्य सचिव रणधीर कुमार ने बताया कि इस खेल में 13 जिले की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है।
अभी 26 लड़के एवं 26 लड़कियां यहां प्रशिक्षण ले रही हैं। खेल प्रशिक्षक ने बताया कि नवगछिया में इसका प्रशिक्षण केंद्र बनाना लोगों तक इस खेल को जानकारी देना है। क्योंकि इस खेल में कई तरह की जानकारी है जो बचपन में लोग खेला करते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
