गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव में पिछले तीन दिनों से लापता बालक पाँच वर्षीय आदित्य का शव रविवार को मुख्य सड़क के किनारे स्थित गाँव के कुएँ से बरामद हुआ. रविवार की शाम को कुँए के पास खेलने के दौरान बच्चों ने शव को कुएँ में देख कर शोरगुल करना शुरू किया.

जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने गोपालपुर पुलिस को शव के कुएँ में होने की सूचना दी. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. मृतक आदित्य की माँ आरती देवी का रो -रो कर बुरा हाल था. वह दहाडे मार-मार कर रो रही थी. रोते रोते उसने बताया कि मेरे एकमात्र पुत्र की हत्या कर कुँए में फेंक दिया.

उसने बताया कि पडोस का एक लडका बराबर मेरे लडके के साथ मारपीट करता था. साथ ही प्रतिदिन मेरे घर पर ढेला फेंकता था. लेकिन शुक्रवार की शाम से उसने ढेला फेंकना बंद कर दिया. क्योंकि शुक्रवार की शाम से ही वह लापता था. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस सभी निविदाओं पर जाँच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का सही पता चलेगा.फिलहाल मृतक की माँ के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार आरती देवी व बंटी कुमार शर्मा को तीन पुत्री व एकमात्र पुत्र आदित्य था.

आदित्य की हत्या के बाद उसके घर का चिराग हमेशा के लिये बुझ गया. बंटी कुमार शर्मा मद्रास में मजदूरी करता है. आदित्य के लापता होने की सूचना पर वह भी ट्रेन पकड. कर घर के लिए रवाना हो गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *