नवगछिया : थाना क्षेत्र के साधुवा चापर में रात्रि के लगभग 9:30 बजे  खाना बनाने के दौरान आग लगने से 2 घर जल गए. इसमें आसपास के आधे दर्जन घर भी आग के  चपेट में आने  से प्रभावित हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से सधुवा रणसी टोला निवासी सुबोध यादव एवं विनोद यादव का घर पूरी तरह से जल गया ।बताया जाता है कि सुबोध यादव के के घर में खाना बना रहा था इसी दौरान आग झोपड़ी के फूशनुमा छत में पकड़ लिया जिसके फलस्वरुप आग पूरी तरह घर में फैल गया और देखते ही देखते विनोद  यादव का का घर भी  आग की चपेट में आ गया. आग  लगने की सूचना पर  ग्रामीण दौरे और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.  आग लगने से सुबोध यादव और विनोद यादव के घर में रखें खाने पीने की वस्तुए, कपड़े एवं अन्य समान आपकी भेंट चढ़ गया. इसमें लाखों की क्षति बताई जाती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *