नवगछिया : नवगछिया के वैज्ञानिक अभिषेक भगत का चेन्नई में 13 से 16 अक्तूबर तक होने वाले इंडिया इंटनेशनल साइंस फेस्टिवल में किया गया है. अभिषेक ने कहा कि इस आयोजन में पूरे बिहार के वैज्ञानिकों का चयन किया गया है जिसमें वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Total Downloads: 387
अभिषेक ने कहा कि इस बार भी वे अपने नव अविष्कारों के साथ आयोजन में शिरकत कर रहे हैं. मलोम हो कि बचपन में ही अभिषेक ने रोबो कुक बना कर देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नव परिवर्तनों की प्रदर्शनी में भी अभिषेक ने अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाया.

अभिषेक के आविष्कार के बारे में आई सी एस सी की पुस्तक में भी जिक्र किया गया है. अभिषेक का कहना है कि उक्त आयोजन को लेकर वह काफी उत्साहित हैं उन्हें उम्मीद है कि उनके द्वारा किया गया नया आविष्कार सबों को पसंद आएगा.

