सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे को लेकर इस बार बिहार सरकार काफी सजग नजर आ रही है. पर्व त्योहारों को लेकर इस बार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश जरी किये हैं. राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरों और संदेशों पर कड़ी निगाह राखी जाए.

पुलिस मुख्यालय ने यह कदम पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई आपत्तिजनक तस्वीरों और संदेशों के बाद फैले तनाव से सबक लेते हुए लिया है. मुख्यालय इस समय कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है.

सभी पर्व त्योहारों को बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न कराना चाहती है. सभी क्प्ताओं को कहा गया है कि यदि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक तस्वीर या संदेश वायरल होने की सूचना प्राप्त होती है तो उसपर तत्काल कार्रवाई की जाए.

मुख्यालय का मानना है कि सोशल मीडिया अफवाह फैलाने का एक प्रमुख साधन है. ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी सन्देश और तस्वीरों पर कड़ी से कड़ी निगाह रखा जाना आवश्यक है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *