नवगछिया : भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के आल्हा निकासी गर्भवती महिला कृष्णा डोम की पत्नी पूनम देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. मारपीट में घायल होने के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि गर्भवती महिला के पेट में अत्याधिक चोट की वजह से उनके पेट में काफी दर्द था. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. वही पीड़ित महिला द्वारा नवगछिया महिला थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है.
Total Downloads: 116
नवगछिया : अलग-अलग हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए. बुधवार को भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बलहा में आपसी विवाद में हुई मारपीट में अम्भो यादव की पत्नी सुनीता देवी घायल हुई है. वही मंगलवार की देर रात नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा में हुई मारपीट में पकड़ा निवासी निलेश कुमार एवं उनके पिता चंद्रशेखर राय घायल हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घायलों में निलेश कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला सुनीता देवी पति अजय कुमार शर्मा घायल हो गई है. मारपीट में घायल महिला ने नवगछिया थाना में आवेदन देते हुए पड़ोस के ही तपन शर्मा एवं हरिशंकर शर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है

