नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित अंबिका ज्वेलर्स में रविवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह दुकान संचालक विपिन कुमार जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने ताला टूटा पाया। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था तथा तिजोरी और गल्ला खाली मिला। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि चोर गल्ले में रखे एक लाख रुपये नकद और करीब सात लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए हैं। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *