नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चौक से सूकटीया बाजार जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग पर रंगरा मुस्लिम टोला के समीप नवगछिया की ओर से रंगरा जा रहे ओवरलोडेड खाद लदा बीआर 10 जीए 9164 नंबर की ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. घटना में चालक को मामूली चोटें आई है. घायल चालक सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर निवासी जय प्रकाश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक नवगछिया के मकन्दपुर चौक से चौधरी इंटरप्राइजेस का यूरिया खाद लादकर रंगरा स्थित खाद दुकानदार पप्पू जायसवाल के खाद दुकान पर अनलोड करने जा रहे थे. इसी दौरान रंगरा मुस्लिम टोला के समीप ट्रैक्टर सड़क के गड्ढे में पड़ जाने से ओवरलोडेड होने के कारण अनियंत्रित होकर खाद सहित इंजन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया.

दुर्घटना मे ट्रैक्टर चालक गाड़ी में ही फंस गया था. बावजूद वह बाल बाल बच गया. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी चालक को गाड़ी से निकाला गया. लोगों ने मामूली रूप से घायल गाड़ी चालक को इलाज के लिए रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाजरत है. इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं खाद को अपने कब्जे में ले लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *